ईसी विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के छात्रों ने जोड़ों के दर्द से राहत के लिए तैयार किया आयुर्वेदिक 'संधि सुखा तेल'
- October 7, 2026
अटल शिक्षा कुंज कालू झंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय (IEC University) के
फार्मेसी विभाग ने जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने के लिए एक बेहतरीन
आयुर्वेदिक फॉर्मूलेशन “संधि सुखा तेल” (Sandhi Sukha Oil) आधिकारिक रूप से
तैयार किया है।यूनिवर्सिटी के फार्मेसी विभाग के छात्रों एवं प्रोफेसर
द्वारा छह महीने के गहन अनुसंधान और विकास (R&D) के बाद इस तेल को तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य पुराने जोड़ों के दर्द, गठिया
(अर्थराइटिस) और मांसपेशियों की अकड़न के लिए एक अत्यधिक प्रभावी और प्राकृतिक समाधान बनाना था।
हमारे फिजियोथेरेपी विभाग में मिल रहे शानदार परिणाम – यह प्रीमियम तेल अब
विशेष रूप से आईईसी यूनिवर्सिटी के फिजियोथेरेपी विभाग के माध्यम से आम
जनता के लिए निशुल्क उपलब्ध है। ट्रायल चरण के दौरान क्लिनिकल परिणामों में
इसके बेहतरीन नतीजे देखे गए हैं। इलाज करा रहे मरीजों ने बताया कि
फिजियोथेरेपी सत्रों (session)के साथ इस तेल के उपयोग से उनके दर्द में
भारी कमी आई है और जोड़ों की गतिशीलता में तेजी से सुधार हुआ है।
आईईसी विश्वविद्यालय जोड़ों के दर्द, पीठ दर्द, घुटनों की समस्या या गठिया
से ग्रसित सभी नागरिकों को परिसर में आने का आमंत्रण देती है। ‘संधि सुखा
तेल’ विश्वविद्यालय में निशुल्क उपलब्ध है, मरीज यहां आकर फिजियोथेरेपी
विभाग के विशेषज्ञों की देखरेख में इस “संधि सुखा तेल” का निशुल्क लाभ उठा
सकते हैं। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने कहा, “हमारे फार्मेसी और
फिजियोथेरेपी विभागों ने मिलकर पारंपरिक अनुसंधान को व्यावहारिक मरीज
देखभाल से जोड़ा है। हम जोड़ों के दर्द से परेशान सभी लोगों का स्वागत करते
हैं कि वे हमारे संस्थान में आएं, फिजियोथेरेपी विशेषज्ञों से परामर्श लें
और इस प्रभावी उपचार का निशुल्क लाभ उठाऐ । अपने फार्मेसी और हेल्थ
साइंसेज जैसे विभिन्न विभागों के माध्यम से, आईईसी विश्वविद्यालय लगातार
ऐसे व्यावहारिक समाधान विकसित कर रही है जो सीधे समाज और स्थानीय समुदाय को
लाभ पहुंचा सकें।