IEC NEWS

Latest News

आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन

बद्दी। जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को अपने सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। विश्वविद्यालय के नियमों के अनुरूप संपन्न इस समारोह में गत वर्षों में उत्तीर्ण 78 पीएचडी छात्रों सहित स्नातकोत्तर और स्नातक छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई। साथ ही, विभिन्न संकायों के टॉपर्स को भी स्वर्ण पदक और मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक पुरी ने अपने संदेश में कहा कि आईईसी यूनिवर्सिटी शोध और नवाचार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कटिबद्ध है। हमारे पीएचडी शोधार्थी सामाजिक समस्याओं के समाधान के साथ-साथ पेटेंट, पुस्तकें और शोध पत्रों के प्रकाशन में गुणवत्तापूर्ण योगदान दे रहे हैं।

समारोह में मौजूद सभी प्राध्यापकों ने डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और अर्जित ज्ञान को समाज हित में लगाने की प्रेरणा दी। अंत में, डॉ. प्रल्हाद गुप्ता ने समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया तथा डिग्री हासिल करने वाले हर विद्यार्थी को हार्दिक बधाई दी।

Scroll to Top