IEC NEWS

Latest News

BLOOD DONATION CAMP ORGANISED AT IEC UNIVERSITY

आईईसी यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर का आयोजन

बद्दी। जिला सोलन के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर विश्वविद्यालय और शिव सेवा कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट (पंचकूला) की टीम के द्वारा आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है” और एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जान बचा सकता है। उन्होंने युवाओं को इस नेक कार्य के लिए आगे आने हेतु प्रेरित किया। यहाँ डॉक्टर्स गोवेर्मेंट मेडिकल कॉलेज सेक्टर 32 चंडीगढ़ से आये थे|छात्रों, प्राध्यापकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लिया|रक्तदान शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ|यह जांच आईईसी यूनिवर्सिटी के फिसियोथेरपी डिपार्टमेंट में करवाया गया| डॉक्टरों की टीम ने रक्तदान से पहले प्रत्येक रक्तदाता की स्वास्थ्य जांच की, जिसमें हीमोग्लोबिन और रक्तचाप (BP) की जांच मुख्य रही। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि आईईसी यूनिवर्सिटी केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी अपने विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Most Recent
Scroll to Top