राष्ट्रपति के ग्रीष्मकालीन निवास पहुंचे
राष्ट्रपति के ग्रीष्मकालीन निवास पहुंचे आईईसी स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थी, जाना ऐतिहासिक महत्व
- October 8, 2026
- admin
- 4:55 pm
बद्दी, 8 अक्टूबर। आईईसी यूनिवर्सिटी, बद्दी के स्कूल ऑफ लॉ के विद्यार्थियों ने शिमला के मशोबरा स्थित राष्ट्रपति के ग्रीष्मकालीन निवास का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को देश की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर, इसकी वास्तुकला और संवैधानिक संस्थाओं से जुड़े इस प्रतिष्ठित स्थल के महत्व को जानने का अवसर मिला।
भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और देश की ऐतिहासिक एवं संस्थागत विरासत के प्रति उनकी समझ विकसित करना था। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच स्थित इस ऐतिहासिक परिसर के भ्रमण से विद्यार्थियों को अकादमिक गतिविधियों से हटकर एक नए वातावरण में सीखने का अवसर मिला।
आईईसी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अशोक पुरी और रजिस्ट्रार डॉ. प्रह्लाद ने स्कूल ऑफ लॉ के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के ज्ञान का विस्तार करने के साथ उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाती हैं। कक्षा से बाहर मिलने वाला ऐसा अनुभव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
आईईसी स्कूल ऑफ लॉ की ओर से आयोजित यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और यादगार रहा। विश्वविद्यालय का उद्देश्य शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, सामाजिक जागरूकता और देश की ऐतिहासिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना से जोड़ना है।