IEC NEWS

Latest News

CELEBRATED KRISHNA JANMASHTMI

IEC UNIVERSITY CELEBRATED KRISHNA JANMASHTMI

अटल शिक्षा कुंज, कालू झंडा स्थित आईईसी विश्वविद्यालय (IEC University) में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव; भजन संध्या, दही हांडी, हांडी सजावट और रंगोली प्रतियोगिताओं सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों की रही धूम। आईईसी विश्वविद्यालय के परिसर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बेहद हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। छात्रों द्वारा कई सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने पूरे परिसर को कृष्ण भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

कृष्ण भजन कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और आरती के साथ हुई। इसके बाद आयोजित विशेष भजन संध्या में आमंत्रित गायकों ने आचार्य रुपेश शर्मा और राजीव कुमार जी ने एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। गायकों द्वारा गाए गए श्री कृष्ण के मधुर भजनों और भक्ति गीतों पर छात्र, शिक्षक झूमने पर मजबूर हो गए।

विश्वविद्यालय के कुलपति और रजिस्ट्रार, डॉ० प्रल्हाद गुप्ता ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Most Recent
Scroll to Top