Major Dhyanchand National Sports Day
आईईसी विश्वविद्यालय में 25-08-2026 मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन
- August 25, 2026
- admin
- 10:40 am
आईईसी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन आईईसी विश्वविद्यालय के
कुलपति डॉ. अशोक पुरी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह विश्वविद्यालय में
राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) के उपलक्ष्य में एक भव्य खेल
महोत्सव का आयोजन किया,जिसमें विभिन्न प्रकार की लघु खेल प्रतियोगिताओं का
सफल संचालन हुआ। इस पूरे आयोजन में विश्वविद्यालय के छात्रों ने भारी
उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।खेल महोत्सव के उद्घाटन
समारोह में सोलन के जिला खेल अधिकारी श्री भूपेंद्र वर्मा जी ने मुख्य
अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर खेलों की औपचारिक
शुरुआत की और युवा एथलीटों को संबोधित करते हुए जीवन में खेल भावना और
शारीरिक फिटनेस के महत्व पर जोर दिया।
आयोजन के दौरान कई छोटे और रोमांचक खेल इवेंट्स करवाए गए, जिसमें 100 मीटर रेस ,बैडमिंटन, क्रॉस कंट्री रेस,वॉलीबॉल, रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। आईईसी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ० प्रल्हाद गुप्ता सहित सभी शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहे। सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने इन स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया।महोत्सव के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता आईईसी यूनिवर्सिटी के माननीय कुलपति (डॉ.) अशोक पुरी जी ने की। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में डॉ. अशोक पुरी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह छात्रों में अनुशासन और टीम भावना का भी संचार करते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की खेल समिति और आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।