CPTMPS-2026 राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस प्रेस रिलीज़
250 से अधिक शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए शोधपत्र, आईईसी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस संपन्न
तीन दिवसीय CPTMPS-2026 में देशभर से विशेषज्ञों और शोधार्थियों ने लिया हिस्सा
- September 11, 2026
- admin
- 9:00 am
बद्दी। आईईसी यूनिवर्सिटी में मटीरियल्स और फार्मास्यूटिकल साइंसेज में टेक्नोलॉजी के मौजूदा नज़रिए विषय
पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस CPTMPS-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। 9 से
11 सितंबर 2026 तक आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, शिक्षकों और शोधार्थियों ने हिस्सा
लिया।
कार्यक्रम के दौरान आईईसी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. अशोक कुमार पुरी ने मुख्य वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। कॉन्फ्रेंस में केमिस्ट्री, फिजिक्स, फार्मेसी, मैथमेटिक्स और इंजीनियरिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने अपने शोध एवं विचार प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ताओं में डॉ. नीरज गुप्ता (CUHP, धर्मशाला), डॉ. S.V.N. पम्मी (श्रीनिधि यूनिवर्सिटी, हैदराबाद), डॉ. मंजिंदर सिंह (NIPER, मोहाली), डॉ. राकेश कुमार (पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला) और डॉ. अंकित कुमार दुबे (चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली) शामिल रहे।
तीन दिनों के दौरान 250 से अधिक प्रतिभागियों ने अपने शोधपत्र प्रेजेंटेशन और पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किए। शोध प्रस्तुतियों में से तीन बेहतरीन प्रस्तुतकर्ताओं का चयन किया गया और उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कॉन्फ्रेंस के समापन अवसर पर डीएए डॉ. ज्योति गुप्ता ने आईईसी यूनिवर्सिटी के प्रबंधन, मुख्य वक्ताओं और सभी प्रतिभागियों का उनके सहयोग एवं शोध कार्य प्रस्तुत करने के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक संवाद और विचारों के आदान-प्रदान से बेहतर एवं नैतिक शोध को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, इससे शोधार्थियों को अपने शोध कार्यों को साझा करने और नए विचारों पर काम करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।