आईईसी विश्वविद्यालय द्वारा चलाया गया अवसर
आईईसी विश्वविद्यालय द्वारा चलाया गया अवसर 4.0 का आज हुआ सफलतापूर्वक समापन |
- May 20, 2026
- admin
- 9:53 am
आईईसी विश्वविद्यालय ,बद्दी द्वारा 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के
लिए ‘अवसर 4.0′ (AVSAR 4.0) नामक एक महीने का स्किल एनहांसमेंट और करियर
मार्गदर्शन प्रोग्राम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था । आज अवसर 4.0 का
अंतिम दिन था । अवसर 4.0 में नालागढ़ बद्दी पिंजौर कालका परमाणु तथा अन्य
अन्य जगहों के बच्चों ने हिस्सा लिया। इन सभी बच्चों के आने-जाने की
व्यवस्था विश्वविद्यालय द्वारा मुफ्त में की गई थी। अवसर 4.0’ की मुख्य
उद्देश्य: 12वीं के छात्रों को इंजीनियरिंग, फार्मेसी, लॉ (कानून), और
मैनेजमेंट जैसे उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों की बेहतर समझ देना, ताकि वे भविष्य
के लिए सही करियर चुन सकें। स्किल ट्रेनिंग: इस प्रोग्राम में छात्रों को
एआई (AI) टूल्स का उपयोग, कोडिंग, और उन्नत कंप्यूटर कौशल का व्यावहारिक
प्रशिक्षण दिया गया। किताबी ज्ञान के अलावा, छात्रों के सर्वांगीण विकास
के लिए विशेष सेशन रखे गए, जिनमें पब्लिक स्पीकिंग, रिपोर्टिंग और इंटरव्यू
की तैयारी शामिल थी । इंडस्ट्री एक्सपोजर: छात्रों को औद्योगिक क्षेत्रों
और कॉर्पोरेट कार्यप्रणाली का सीधा अनुभव प्रदान किया गया । यह इवेंट
छात्रों के लिए एक बेहतरीन लॉन्चपैड साबित हुआ, जहाँ वे अपनी स्कूली शिक्षा
से निकलकर उच्च शिक्षा की दुनिया और आधुनिक करियर विकल्पों से रूबरू हुए ।
अधिक जानकारी या आगामी सत्रों में रजिस्ट्रेशन के लिए आप IEC University की
आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।