IEC NEWS

Latest News

4TH PLACEMENT DRIVE (biozenta Lifescience pvt.Ltd)

आईईसी यूनिवर्सिटी में केंपस प्लेसमेंट ड्राइव का चौथा चरण आयोजित बायोजेंटा ( Biozenta lifescience pvt.Ltd. )द्वारा आईईसी यूनिवर्सिटी में फार्मेसी छात्रों के लिए एक सफल केंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई ।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर प्रहलाद गुप्ता द्वारा किया गया, जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित परविंद सिंह ( वाइस प्रेसिडेंट – सेल्स एवं मार्केटिंग ) एवं उनकी टीम का गर्म जोशी से स्वागत करते हुए उन्हें ” गेस्ट का ऑनर के रूप में सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉक्टर ज्योति गुप्ता (DAA) कि स्नेहपूर्ण एवं प्रेरणादायक उपस्थित ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया। इस अवसर पर श्री सत्यनारायण शर्मा ( डायरेक्टर )श्री सुबोध सैनी (डायरेक्टर) सुश्री निधि शर्मा (ब्रांड मैनेजर -सेल्स एवं मार्केटिंग) तथा सुश्री भारती (बिजनेस कोऑर्डिनेटर) की गरिमामय एवं सहयोग पूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने फार्मास्यूटिकल उद्योग में अपने बहुमूल्य अनुभवों को भी छात्रों के साथ साझा किया जिससे विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक कार्य प्रणाली, अवसरों और चुनौतियों को समझने में उपयोगी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस प्लेसमेंट अभियान के माध्यम से छात्रों को मार्केटिंग प्रोडक्शन तथा क्वालिटी कंट्रोल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त हुए चयन प्रक्रिया के पश्चात कई छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की । इस उपलब्धि पर सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं ।
Most Recent
Scroll to Top