IEC UNIVERSITY (CPTMPS-2026)
IEC UNIVERSITY current perspective of technology in materials and Pharmaceutical Sciences (CPTMPS-2026)
- June 16, 2026
- admin
- 10:20 am
अटल शिक्षा नगर स्थित आईइसी विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी जिसका
विषय है current perspective of technology in materials and
Pharmaceutical Sciences दिनांक 9 से 11 सितंबर 2026 को (तीन दिवसीय) किया
जा रहा है। जिसका आज दिनांक 15.06.2026 को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अशोक
पुरी, रजिस्ट्रार डॉक्टर प्रहलाद गुप्ता, डिन डॉक्टर ज्योति गुप्ता, डिप्टी
डिन हरदीप श्योराण और इस संगोष्ठी के सदस्यों द्वारा सूची पत्र जारी किया
गया। इस संगोष्ठी में विभिन्न विषयों जैसे इमर्जिंग ट्रेेंड इन कंप्यूटर
साइंसेज एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांसमेंट इन मटेरियल साइंस एंड
नैनोटेक्नोलॉजी और गवर्नमेंट रिसर्च इन फार्मेसी फॉर नेक्स्ट जेनरेशन
थेरैप्यूटिक्स पर शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इस संगोष्ठी का मुख्य
उद्देश्य भविष्य की नई नई नवीन तकनीकों को जानना है। इस संगोष्ठी के आयोजन
से छात्रों को अपने शोध विषयों के ज्ञानवर्धक जानकारी प्राप्त होगी |