IEC NEWS

Latest News

दवा के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर IEC यूनिवर्सिटी में होंगे पांच दिवसीय कार्यक्रम

दवा के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर IEC यूनिवर्सिटी में होंगे पांच दिवसीय कार्यक्रम

बद्दी। दवाओं के सुरक्षित और तर्कसंगत इस्तेमाल को लेकर IEC यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ फार्मेसी की ओर से 21 से 25 सितंबर तक छठे राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों को दवाओं के दुष्प्रभाव, उनकी पहचान और समय पर रिपोर्टिंग के साथ-साथ मरीजों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस वर्ष फार्माकोविजिलेंस सप्ताह की थीम “दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देना: फार्माकोविजिलेंस के माध्यम से सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा की ओर एक कदम” रखी गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ 21 सितंबर को सुबह 10:30 बजे विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होगा। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य प्रतिभागी शामिल होंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक पुरी ने फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के आयोजन पर विद्यार्थियों और स्कूल ऑफ फार्मेसी की टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को दवाओं के सुरक्षित एवं जिम्मेदार इस्तेमाल के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

पांच दिनों में होंगी विभिन्न गतिविधियां फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के तहत विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन क्विज प्रतियोगिता होगी। 22 सितंबर को नुक्कड़ नाटक और स्ट्रीट प्ले के माध्यम से दवा सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा। 23 सितंबर को CME/कॉन्फ्रेंस और डिबेट का आयोजन होगा। 24 सितंबर को पोस्टर व लीफलेट प्रतियोगिता कराई जाएगी। अंतिम दिन 25 सितंबर को वॉकाथॉन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 100 प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में फार्माकोविजिलेंस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समाज में दवाओं के जिम्मेदार एवं सुरक्षित उपयोग का संदेश पहुंचाना है। फार्मेसी विद्यार्थियों को दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों की जानकारी रखने और उनकी रिपोर्टिंग के महत्व से भी अवगत कराया जाएगा।
Most Recent
Scroll to Top